लाहौर में बाढ़ का पानी घुसने से बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर फोड़ा ठीकरा
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बड़े शहर लाहौर में बाढ़ का पानी घुस गया है। पाकिस्तान ने बाढ़ के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि रावी नदी पर भारत में बने माधोपुर हेडवर्क्स में तकनीकी समस्या और सिंधु जल समझौते के निलंबित होने के चलते ऐसे हालात पैदा हुए हैं।