प्रेमिका से मिलने पटना से झारखंड पहुंचा प्रेमी, पति ने आपत्तिजनक हालत में देखकर की दोनों की हत्या

झारखंड में एक शख्स ने अपनी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी रोहित की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। रोहित पटना से झारखंड पूजा से मिलने आया था। आरोपी ने दोनों को घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी ज़ब्त की।