लंदन के डिज़ाइनर ने बनाए दुनिया के सबसे छोटे प्लेइंग कार्ड्स, जारी हुआ वीडियो

लंदन के रॉब हैलिफैक्स नामक डिज़ाइनर ने दुनिया के सबसे छोटे प्लेइंग कार्ड्स बनाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 5 मिलीमीटर लंबे और 3.6 मिलीमीटर चौड़े ये कार्ड्स पिछले रिकॉर्ड से दो गुना छोटे और एक सामान्य प्लेइंग कार्ड से 250 गुना छोटे हैं। रॉब ने नए साल के मौके पर यह रिकॉर्ड बनाने का प्रण लिया था।