लंदन के रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, घायल हुई 9 वर्षीय भारतीय बच्ची की हालत गंभीर
पूर्वी लंदन में बाइक सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की जिसमें एक 9 वर्षीय भारतीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची केरल की रहने वाली है। पुलिस ने बताया है कि हमले में 3 और लोग भी घायल हुए हैं।