लंदन में इमरान मुझे नाइटक्लब ले गए थे, उन्होंने आधा लीटर दूध ऑर्डर किया: वसीम अकरम

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बताया है कि लंदन में एक बार इमरान खान उन्हें नाइट क्लब में ले गए थे और उन्होंने वहां तकरीबन आधा लीटर दूध ऑर्डर किया था। उन्होंने बताया, "इमरान ने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी...इमरान से हाथ मिलाने के लिए केवल लड़कियों की लाइन थी। मैंने कहा 'यह बढ़िया है'।"