लंदन में बरामद हुई 10वीं सदी की योगिनी की मूर्ति भारत को सौंपी गई, वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के लोखरी मंदिर से 1980 के दशक में गायब हुई 10वीं शताब्दी की वृषण योगिनी की मूर्ति को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया गया है। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वृषण योगिनी की मूर्ति अक्टूबर 2021 में लंदन में बरामद हुई थी। भारतीय उच्चायोग ने बकरी के सिर वाली योगिनी का वीडियो ट्वीट किया है।