inshorts

लंदन में सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस की हुई पहचान, डब्ल्यूएचओ ने कहा- जांच जारी है

डब्ल्यूएचओ और ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि लंदन में सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस के वीडीपीवी2 प्रकार की पहचान हुई है और लोगों की सुरक्षा के लिए जांच जारी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया, "वायरस को केवल एन्वायरमेंटल सैम्पल्स से अलग कर लिया गया है।" गौरतलब है कि यूके को 2003 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था।