लंदन से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया विदेशी शख्स नहाते समय गंगा नदी में बहा
लंदन से परिवार के साथ ऋषिकेश (उत्तराखंड) घूमने आया एक विदेशी शख्स सोमवार को गंगा नदी में नहाते समय बह गया। पुलिस के मुताबिक, नहाते समय शख्स का पैर फिसल गया था। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन शख्स का कुछ भी पता नहीं चल सका।