लंपी रोग से निपटने के लिए यूपी में बनेगी 300 किमी लंबी इम्यूनिटी बेल्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशुओं में तेज़ी से फैल रहे लंपी रोग से निपटने के लिए राज्य सरकार पीलीभीत से इटावा तक 300-किमी लंबी इम्यूनिटी बेल्ट बनाएगी। बकौल पशुपालन विभाग, यह इम्यूनिटी बेल्ट पांच ज़िलों के 23-ब्लॉक से होकर गुज़रेगी और 10-किमी चौड़ी होगी। इसके अंतर्गत संक्रमित पशुओं को ट्रैक कर उनका इलाज और वैक्सीनेशन अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा।