केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि लंपी स्किन रोग के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें करीब 37,000 मवेशियों की मौत अकेले राजस्थान में हुई है। सरकार ने प्रभावित राज्यों से बीमारी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण में तेज़ी लाने को कहा है।