लंपी स्किन रोग के कारण पंजाब में दूध उत्पादन 15% से 20% तक घटा: पीडीएफए
प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स असोसिएशन (पीडीएफए) ने रविवार को कहा कि मवेशियों में फैले लंपी स्किन रोग के कारण पंजाब में दूध उत्पादन 15%-20% तक घट गया है। पीडीएफए ने कहा कि इससे अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह मवेशियों पर निर्भर किसान प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस रोग से अब तक 10,000 से अधिक मवेशियों की मौत हुई है।