लंबाई के कारण भारतीय सेना से रिजेक्ट किए गए 21-वर्षीय छात्र ने यूक्रेन के लिए उठाए हथियार

खारकीव (यूक्रेन) में नैशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 21-वर्षीय छात्र सैनिकेश रविचंद्रन ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के पक्ष में लड़ने के लिए हथियार उठाए हैं। तमिलनाडु के सैनिकेश के भारतीय सेना में शामिल होने के आवेदन लंबाई के कारण दो बार रिजेक्ट हुए थे जो कथित तौर पर अब एक अर्धसैनिक यूनिट में शामिल हो गए हैं।