लंबी मूंछ रखने को लेकर एमपी में कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कहा- मूंछ मेरे लिए स्वाभिमान की बात

मध्य प्रदेश पुलिस ने लंबी मूंछ रखने को लेकर कॉन्स्टेबल ड्राइवर राकेश राणा को सस्पेंड कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि यह यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। मामले में राकेश राणा ने एक टीवी चैनल से कहा है कि वह मूछें रखना जारी रखेंगे क्योंकि यह उनके लिए 'स्वाभिमान' की बात है।