हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सीएमडी मुकेश सुराणा के अनुसार, लंबे समय तक कीमतें ऊंची रहने से कच्चा तेल डिमांड डिस्ट्रक्शन (मांग हमेशा के लिए घटना) की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि $60-$70/बैरल की कीमत भारतीय रिफाइनरीज़ के लिए सुविधाजनक थी। बकौल सुराणा, एचपीसीएल की 3 रिफाइनरीज़ 100% औसत क्षमता के साथ परिचालित हो रही थीं।