लकी गर्ल सिंड्रोम क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक ने साइकोलॉजिस्ट सुसान अल्बर्स के हवाले से बताया है कि लकी गर्ल सिंड्रोम एक तरह की मानसिकता है। इसमें शख्स खुद को भाग्यशाली मानता है और विश्वास करता है कि उसके साथ अच्छी चीज़ें होंगी। सुसान ने समझाया कि जब हम खुद को भाग्यशाली कहते हैं तो मस्तिष्क इस विश्वास की पुष्टि करने वाले उदाहरण खोजने लगता है।