लक्ष्मी मित्तल के दामाद साथ मिलकर लिवरपूल में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं जेफ बेज़ोस
स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, एमेज़ॉन फाउंडर जेफ बेजोस और फेसबुक के को-फाउंडर एडुआर्डो सेवरिन का कंसोर्टियम लिवरपूल एफसी में 30% से अधिक हिस्सेदारी खरीदने के करीब है। उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के दामाद अमित भाटिया इस कंसोर्टियम का नेतृत्व कर रहे हैं। लगभग $6 बिलियन के मूल्यांकन वाली यह डील खेल इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से होगी।