भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में 84 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करते हुए 8000 वनडे रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 159वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ। वहीं, पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 पारियों में 8720 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं।