लक्ष्य सेन कुमामोटो मास्टर्स 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस खिताब को जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।फाइनल में उन्होंने जापान के कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। यह उनका लगातार दूसरा BWF सुपर 500 खिताब है।