लकवाग्रस्त ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने मस्तिष्क में चिप लगने के बाद केवल दिमाग से किया ट्वीट

लकवाग्रस्त 62-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई शख्स फिलिप ओ'कीफ ने अपने दिमाग में स्थापित चिप की मदद से दिमाग में आए खयाल को केवल सोचकर ट्वीट में बदल दिया। सिंक्रॉन के सीईओ थॉमस ऑक्सली के ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया, "हैलो, वर्ल्ड! छोटा ट्वीट, बड़ी उपलब्धि।" सिंक्रॉन एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी है जिसने ओ'कीफ के दिमाग में चिप लगाई है।