लक्षद्वीप ने 15-18 आयुवर्ग के 100% लोगों को हफ्ते भर में लगाई कोविड-19 टीके की पहली डोज़

लक्षद्वीप प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि वहां 15-18 आयुवर्ग के 100% योग्य लोगों को कोविड-19 टीके की पहली डोज़ एक हफ्ते में दे दी गई है। बकौल प्रशासन, "यह उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप के स्कूलों में आयोजित विभिन्न जागरूकता अभियानों...के माध्यम से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद...3,492 बच्चों को...कोविड-19 टीका देने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।"