inshorts

लकड़ी की गाड़ी पैदल खींचते हुए 92 वर्षीय मां को महाकुंभ के लिए लेकर निकला 'श्रवण कुमार'

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के एक 'श्रवण कुमार' का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह लकड़ी की गाड़ी को पैदल खींचते हुए नज़र आ रहा है। 65-वर्षीय शख्स ने बताया कि वह 92-वर्षीय मां को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराने ले जा रहा है। बकौल शख्स, वह रोज़ाना 50-60 किलोमीटर चलता है और अगले 13 दिन में महाकुंभ पहुंच जाएगा।