लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के चौधरी चरण सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह लगभग घंटेभर तक बिजली गुल रही जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान 2 क्रू मेंबर्स करीब 24 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। चेकइन व अन्य जगहों पर लंबी कतार लग गई जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया।