लखनऊ की बेबी खान हिना ने 8-साल पुराने निकाह को खत्म करने के लिए पति वस्सन को खुलानामा भेजा है। खुला मुस्लिम महिला का वह अधिकार है जिसके तहत वह पति से विवाह खत्म करने की पहल कर सकती है। हिना ने 20 नवंबर को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा। बकौल बेबी, इसके लिए पति की सहमति ज़रूरी नहीं है।