लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में शर्मनाक हरकत, पेशाब करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में एक युवक के पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में ट्रस्ट की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। युवक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा भंग करने का आरोप लगा है। गौरतलब है, बड़ा इमामबाड़ा मुस्लिमों के शिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल है।