लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से नहीं सिगरेट के जलते टुकड़े से लगी थी आग

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को लगी आग की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं बल्कि सिगरेट के जलते टुकड़े से लगी थी। बकौल रिपोर्ट, खिड़की के रास्ते अस्पताल के स्टोर में जलती सिगरेट फेंकी गई थी। सभी एमसीबी व स्विच चालू थे, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है।