लखनऊ के विकासनगर में मेन रोड पर बीचोंबीच धंसी सड़क, हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के विकासनगर में मेन रोड पर बीचोंबीच सड़क धंस गई जिससे वहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि जल निगम की सीवर लाइन में रिसाव की वजह से सड़क धंसी है।