लखनऊ के 38 वर्षीय हेमंत श्रीवास्तव ने अपने घर के 300 वर्ग फीट के एसी कमरे में बिना मिट्टी व पानी की एयरोपोनिक तकनीक से लाखों रुपए की केसर उगाई है। हेमंत ने बताया, "अमेरिका में नौकरी छोड़कर वापस आने के बाद मैं कुछ अनोखा करना चाहता था। एक ऑनलाइन वीडियो देखकर मुझे केसर की खेती करने का विचार आया।"