लखनऊ की सड़क पर रात में लड़तीं लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लड़कियां रात में सड़क पर लड़ती हुई दिख रही हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था और आरोपी ने अपनी महिला दोस्तों को उसे पीटने को कहा था।