लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बिजली गुल होने के बाद कुछ देर रोकना पड़ा मैच, सामने आई तस्वीर
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बिजली गुल होने के बाद रविवार को लीजेंड्स लीग के मैच को कुछ देर रोकना पड़ा और इस दौरान दर्शकों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट्स जला ली थीं। स्टेडियम में अंधेरा होने की तस्वीर सामने आई है। मैच में इरफान पठान के नेतृत्व वाली भीलवाड़ा किंग्स ने मणिपाल टाइगर्स को हराया।