लखनऊ के होटल लिवाना में आग लगने से 4 लोगों की मौत के बाद इसे गिराने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के होटल लिवाना में सोमवार को आग लगने से 4 लोगों की मौत होने के बाद लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने इसे तत्काल सील और ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा, "होटल के मालिक द्वारा इसके स्वीकृत मैप की कोई प्रति लखनऊ विकास प्राधिकरण को प्रस्तुत नहीं की गई है।"