लखनऊ में ट्रक और दो कार की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत व 7 घायल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को किसान पथ पर एक ट्रक और दो कारों की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 7 लोग घायल हो गए। डीसीपी ईस्ट पंकज सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और ट्रक को कब्ज़े में ले लिया गया है।