लखनऊ में यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने की छात्रा को किस करने की कोशिश, छात्राओं ने किया हंगामा
लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि महिला हॉस्टल के विनय नामक कर्मचारी ने गुरुवार को उसे जबरन किस करने की कोशिश की और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बकौल रिपोर्ट्स, शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं ने शुक्रवार रात कैंपस में हंगामा किया।