लखनऊ में रेलवे हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए 22 मरीज़

लखनऊ (यूपी) स्थित रेलवे अस्पताल के सीसीटीवी रूम में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई और अस्पताल में धुआं भरने लगा जिसके बाद 22 मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मरीज़ों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।

Load More