एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लखनऊ के क्लॉक टावर के पास एक लड़के ने 'CBSE 10वीं फेल चायवाला' के नाम से चाय का ठेला लगाया है और चाय बनाकर लोगों को बेच रहा है। वीडियो में युवक सफेद शर्ट के साथ काली टाई पहनकर अलग अंदाज़ में चाय बेचता नज़र आ रहा है।