लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने वेतन में कटौती के विरोध में नगर निगम के ज़ोन 5 कार्यालय पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर एक ट्रक कूड़ा फेंककर रास्ते को बंद कर दिया। सफाईकर्मियों ने बताया है कि भर्ती के दौरान उन्हें ₹10,000 वेतन के लिए कहा गया था लेकिन सिर्फ ₹4,000 दिया गया।