लखनऊ में हुआ भीषण हादसा, अनियंत्रित कार तालाब में गिरी; 2 वकीलों की हुई मौत

लखनऊ के चिनहट में शुक्रवार रात एक कार तालाब में डूब गई और कार सवार दो वकीलों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार सवार 40 वर्षीय कुलदीप अवस्थी और 37 वर्षीय शशांक सिंह हाईकोर्ट के वकील थे। बकौल पुलिस, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।