लखनऊ में कार की सनरूफ खोलकर रोमैंस करता दिखा कपल; पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में चलते स्कूटर पर लड़के की गोद में बैठकर उसे गले लगाती लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद ज़िले का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स कार की सनरूफ खोलकर लड़की के साथ रोमैंस करता दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले में कपल और कार की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।