inshorts

लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, 1 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा स्टेट (सहारा सिटी) के मुख्य गेट के पास पार्किंग क्षेत्र में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें/धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।