inshorts

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पुर्नेंदू सिंह ने कहा, "उनकी तेज़ रफ्तार कार आज सुबह बाराबंकी में हाईवे के किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई।" उन्होंने कहा, "मरने वालों में एक दंपति व 2 बच्चे शामिल हैं।"