लखनवी तहज़ीब के बारे में बहुत सुना था, एयरपोर्ट पर एकदम उलट हुआ: धरने पर बैठे बघेल
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में हिंसा के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलने से रोके जाने के बाद वहां फर्श पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "लखनवी तहज़ीब के बारे में बहुत सुन रखा था। इस बार एयरपोर्ट पर जो हुआ वह तो एकदम उलट था।"