लखीमपुर कांड में मारे गए लोगों के परिजन आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए लोगों के परिजनों ने आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि मिश्रा को अपराध की जघन्य प्रकृति और काफी सबूतों के बावजूद जमानत पर रिहा कर दिया गया। गौरतलब है, आशीष मिश्रा 15 फरवरी को जेल से बाहर आ चुका है।