लखीमपुर खीरी की घटना पूर्व नियोजित षड्यंत्र का हिस्सा थी: किसान नेता दर्शन पाल

किसान नेता दर्शन पाल ने शनिवार को कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र का हिस्सा थी और हमलावरों ने किसानों को आतंकित करने की कोशिश की थी। वहीं, किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है।