लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के एसपी संजीव सुमन ने बताया है कि 2 बहनों के शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके रेप और हत्या की पुष्टि हुई है। बकौल रिपोर्ट, दोनों की मौत दम घुटने से हुई। गौरतलब है कि दोनों बहनों के शव बुधवार को पेड़ से लटके मिले थे और इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।