लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह को कुचलने वाले काफिले में शामिल एक एसयूवी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेखर भारती केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के सहयोगी अंकित दास की एसयूवी चला रहा था। वहीं, दास ने भी सरेंडर कर दिया है।