लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली बेल

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को ज़मानत प्रदान की है। मामले में पिछले माह दायर हुई चार्जशीट में आशीष को मुख्य आरोपी बनाया गया था। एसआईटी ने कहा था कि यह घटना सोची-समझी साज़िश थी।