लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें 4 किसानों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी। सहारनपुर डीआईजी के मुताबिक, आशीष जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उन्होंने कुछ सवालों का जवाब नहीं दिया। बकौल डीआईजी, आशीष को कोर्ट में पेश किया जाएगा।