inshorts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार आशीष मिश्रा की ज़मानत याचिका खारिज

लखीमपुर खीरी (यूपी) में हिंसा के मामले में आरोपी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ज़मानत याचिका को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने नामंज़ूर कर दिया। 9 अक्टूबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद आशीष को गिरफ्तार किया गया था और वह 12 अक्टूबर से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।