लखीमपुर पार्ट-2: करण भूषण के काफिले की कार से हुए हादसे के बाद का वीडियो शेयर कर कांग्रेस
यूपी कांग्रेस ने कैसरगंज से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की कार से हुए हादसे के बाद का वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा है, "गोंडा में लखीमपुर पार्ट-2।" हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी। दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष पर लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने का आरोप है।