लखीमपुर में 3 बीजेपी वर्कर्स की ‘लिंचिंग’ के मामले में एसआईटी ने 50 किसानों को किया तलब

लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के दौरान 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या के मामले में एफआईआर के संबंध में एसआईटी ने 50 से अधिक किसानों को समन भेजा है। भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष के मुताबिक, सोमवार को एसआईटी के समक्ष पेश हुए 15 किसानों में से 11 ने बयान दर्ज करवाए।