प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने लखीमपुर खीरी हिंसा में पत्रकार रमन कश्यप (30) की मौत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द-से-जल्द रिपोर्ट मांगी है। एक बयान के अनुसार, प्रेस काउंसिल ने पत्र लिखकर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को रमन की मौत से जुड़े तथ्य जल्द मुहैया कराने को कहा है।